top of page
Search

प्रस्तावित चयनित स्थल से हटकर शिलान्यास करने को लेकर विरोध में उतरे अधिवक्ता

  • alpayuexpress
  • Dec 18, 2022
  • 2 min read

दुद्धी /सोनभद्र /उत्तर प्रदेश


प्रस्तावित चयनित स्थल से हटकर शिलान्यास करने को लेकर विरोध में उतरे अधिवक्ता

आकाश मौर्या ब्यूरो चीफ


सोनभद्र:- अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने के बाद भी अन्यत्र स्थल पर किया गया शिलान्यास दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत वर्ष 2021 - 22 को दिवानी न्यायालय दुद्धी के पास क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गौड़ द्वारा शीलापट्ट का लगाए जाने का अधिवक्ताओं ने मुखर होकर किया विरोध l इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जाकर ज्ञापन मौके पर मौजूद एडीएम सहदेव मिश्रा को दिया और स्थलीय निरीक्षण की जांच की मांग की है l ज्ञातव्य हो कि पूर्वांचल विकास निधि जिला सोनभद्र योजना अंतर्गत सन 2021 - 22 का कार्य दीवानी न्यायालय दुद्धी के पास अधिवक्ताओं हेतु सार्वजनिक शौचालय एवं हाल का निर्माण कार्य 14.99 लाख रुपए में बनाया जाना तय हुआ हैं जिसके लिए स्थल का चयनित कर एस्टीमेट भेजा जा चुका है l जैसा कि अधिवक्ताओं का आरोप है कि गत 16 दिसंबर 2022 को जिस स्थान पर क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड द्वारा शिलान्यास किया गया है जो पूर्व में प्रस्तावित स्थल से दूर पर किया गया हैं l दीवानी न्यायालय के कंप्यूटर कक्ष एकल मुख्यद्वार के पास लगाया जाने लगा जिस पर न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा विरोध किया गया l इसके बावजूद विधायक व उनके लोगों द्वारा दबंगई के दम पर शीला पट्ट लगा दिया गया है l तथा विरोध करने वाले अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है एवं देख लेने की धमकी दी गई है जिससे न्यायालय परिसर के अधिवक्ताओं में भय व रोष व्याप्त है l जिसकी सूचना दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद व जनपद न्यायाधीश सोनभद्र को दी हैं l

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page