top of page
Search

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर चौपाई पढ़ कर कहा की"जो जैसा करता है वो वैसा भरता

  • alpayuexpress
  • May 2, 2023
  • 1 min read

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर चौपाई पढ़ कर कहा की"जो जैसा करता है वो वैसा भरता है"


⭕कर्म प्रधान विश्व रचि राखा।जो जस करहिं सो तस फल चाखा।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज का दौरा किया, अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद उनकी यह पहली रैली है, प्रयागराज की धरती पर कभी माफिया अतीक और उसके गुर्गों की तूती बोला करती थी, लिहाजा सियासी पंडितों की निगाह भी इस पर बनी हुई थी। निकाय चुनाव के सिलसिले में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच संभाला तो इशारों ही इशारों में अन्य माफियाओं के लिए संदेश भी दे डाला। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज न्याय की धरती है, यहां कई सालों तक लोगों ने अन्याय किया। उन्होंने कहा कि जो जैसा करता है वो वैसा ही भरता है*कर्म प्रधान विश्व रचि राखा।**जो जस करहिं सो तस फल चाखा।*प्रयागराज में आज मुख्यमंत्री जी ने यह चौपाई पढ़ी माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो चौपाई पढ़ा है आज के दौर में जो हो रहा है उसी का वर्णन भी वही है कि जो जैसा करोगे वैसा भरोगेप्रकृति सबका हिसाब बराबर करना जानती है। सीएम के इस बयान को अतीक से जोड़कर देखा जा रहा है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page