top of page
Search

प्रधानाध्यापिका का कारनामा आप जान कर हो जाएगे हैरान!...भूख से तड़प रहे हैं बच्चे,प्रधानाध्यापिका ने रसोई घर में लगा दिया ताला

  • alpayuexpress
  • Aug 4, 2024
  • 2 min read

प्रधानाध्यापिका का कारनामा आप जान कर हो जाएगे हैरान!...भूख से तड़प रहे हैं बच्चे,प्रधानाध्यापिका ने रसोई घर में लगा दिया ताला


ree

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕सहायक अध्यापकों शाहित रसोइयों ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया गंभीर आरोप।

⭕विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के द्वारा बच्चों के लिए खराब भोजन बनवाने पर सहायक अध्यापकों ने किया विरोध।

⭕विद्यालय की रसोइयों से शौचालय की सफाई करवाती हैं प्रधानाध्यापिका।


अगस्त रविवार 4-8-2024

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है । जहां पर बिरनो ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दिदोहर में आज (प्रधानाध्यापिका) जेवा शब्बीर ने बच्चों को खाना बनाने के लिए रसोइयों को मना कर दिया था। वहीं खाना न बनने की जानकारी होने पर विद्यालय के सहायक अध्यापकों ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दिया गया।

ree

वहीं मौके पर जाकर देखा गया तो वहां की (प्रधानाध्यापिका) जेवा शब्बीर के द्वारा रसोई घर में ताला लगाया गया था और बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए रसोइयों को मना कर रही थी। वहीं विद्यालय में खाना नहीं बनने का कारण जब सहायक अध्यापक सहित शिक्षा मित्र एवं रसोइयों से लिया गया तो प्रधानाध्यापिका के द्वारा रसोइया से दुर्व्यवहार करते हुए , कार्य मुक्त करना तथा एमडीएम को सही समय पर नहीं बनवाने सहित फल व दूध समय से नहीं वितरण करने का आरोप लगाये वहीं , रसोइयों से अपने बच्ची का पैम्पर्स फेंकने सहित शौचालय की साफ-सफाई कराने एवं विद्यालय में आने वाले धनराशि को गवन करने का भी आरोप लगाया ।

ree

जबकि अध्यापकों ने बताया कि इस मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी को देने के बावजूद भी इनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं होती है। वहीं मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी प्रधानाध्यापिका पर दबंगई करने का आरोप लगाया गया। वहीं जब इस मामले की जानकारी प्रधानाध्यापिका से लिया गया तो उन्होंने बताया कि रसोइयों का विद्यालय में खाना बनाने का कार्यकाल खत्म हो गया है इससे हमें डर है की कही बच्चों को कुछ होगया तो जिम्मेदारी कौन लेगा इसीलिए विद्यालय में खाना बनाने से मना किया है

ree

वहीं इस मामले की जानकारी जब पत्रकारों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को दिया गया तो उन्होंने।इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए , जांच करने के लिए ओमप्रकाश दुबे खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो को निर्देश दिए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच करके दोषिय प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page