top of page
Search

‼️प्रधानन के कुर्सी पर लटकत तलवार!!..कब होई चुनाव,प्रधान संघ पहुँचल DM दफ्तर‼️

  • alpayuexpress
  • Apr 13
  • 2 min read

‼️प्रधानन के कुर्सी पर लटकत तलवार!!..कब होई चुनाव,प्रधान संघ पहुँचल DM दफ्तर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल सोमवार 13-4- 2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों पूरे प्रदेश में लगातार अटकलें लगाई जा रही है कि आखिर ग्राम प्रधान का चुनाव कब होगा क्योंकि इन ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म होने वाला है यानी कि अब मात्र एक महीने के आसपास समय बचा हुआ है लेकिन ना ही अभी तक आरक्षण या फिर परिसीमन का कोई नोटिफिकेशन आया और अब यह भी सुनने को मिल रहा है कि यह ग्राम पंचायत का चुनाव अब विधानसभा चुनाव 2027 के बाद होने की उम्मीद है जिसको लेकर अब सभी ग्राम प्रधान परेशान बेचैन नजर आ रहे हैं क्योंकि जैसे ही उनके कार्यकाल खत्म होंगे उनके पावर सीज हो जाएंगे और फिर ग्राम पंचायत का पावर प्रशासन के हाथ में चला जाएगा ऐसे में आज गाजीपुर में ग्राम प्रधान संघ ने एक पत्र के माध्यम से अन्य प्रदेश जिसमें राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में कार्यकाल का समय बढ़ाने पर उसका प्रशासनिक पावर ग्राम प्रधानों के हाथ में दिया गया है उसी तर्ज पर यहां का भी कार्यकाल का समय समाप्त होने के बाद दिया जाए इन्हीं मांगों को लेकर वह जिला अधिकारी के पास पहुंचे और इन लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से अपनी मांग को रखा है। इसके लिए यह सभी लोग आज गाजीपुर के सरजू पांडे पार्क में एकत्र हुए और फिर वहां से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और फिर जिला अधिकारी को पत्र सौप अपना मांग रखा जिला अधिकारी ने भी इन लोगों के पात्र को आगे बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page