top of page
Search

पेड़ लगाने एवं,पेड़ बचाने की अपील!...एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कारागार मंत्री ने किया वृक्षारोपण।

  • alpayuexpress
  • Jul 20, 2024
  • 1 min read

पेड़ लगाने एवं,पेड़ बचाने की अपील!...एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कारागार मंत्री ने किया वृक्षारोपण।


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕ उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने लोगों से पेड़ लगाने एवं,पेड़ बचाने की अपील के साथ किया गाजीपुर में पौधारोपण।


जुलाई शनिवार 20-7-2024

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर से है।जहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।यूपी के कारगार मंत्री दारा सिंह चौहान ने पौधरोपण जिले मे अभियान का शुभारंभ किया।अभियान के तहत मंत्री दारा सिंह ने गाजीपुर जिला जेल और मरदह क्षेत्र मे वृक्षारोपण किया।

इस दौरान उन्होने सभी से पेड़ लगाने और पेड़ बचाने की अपील की।उन्होने कहाकि पीएम के आवाहन पर पूरे देश मे वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।सबसे बड़ा राज्य होने के चलते यूपी इस अभियान मे सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है,और उत्तर प्रदेश मे 38 करोड़ 50 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होने कहाकि इस अभियान से ग्लोबल वार्मिंग से निपटने और पर्यावरण की सुरक्षा मे मदद मिलेगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page