top of page
Search

⭕पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर सख्त हुए डीएम!..बोले-वीर जवानों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने देंगे

  • alpayuexpress
  • May 25
  • 2 min read

‼️छलका पूर्व सैनिकों का दर्द!..भावुक हुए डीएम‼️

⭕पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर सख्त हुए डीएम!..बोले-वीर जवानों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने देंगे

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई सोमवार 25-5-2026

⭕जमीन कब्जा और इलाज के लिए टोल माफी का मुद्दा गरमाया

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, राइफल क्लब गाजीपुर में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपना योगदान देने वाले सैनिकों का सम्मान एवं कल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी पूर्व सैनिक अथवा वीरांगना को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

बैठक में सैनिक परिवारों को मिलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, चिकित्सा सुविधा, भूमि संबंधी प्रकरण, पारिवारिक पेंशन, आश्रितों को रोजगार, शिक्षा सहायता तथा अन्य लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैनिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान पूर्व सैनिक कौन है अपनी अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि ड्यूटी के बाद जब वह अपने घर को आ रहे हैं और यहां पर उनके बहुत सारे जमीनों को ड्यूटी में रहने के दौरान कब्जा कर लिया गया है उन्हें जमीनों के लिए बैठक में वार्ता हुआ जिला अधिकारी ने जल्द ही समस्याओं को सुलझाने का वादा किया इसके अलावा सैनिकों के चिकित्सा के लिए एक अस्पताल की सुविधा गाजीपुर में नहीं होने के कारण उन्हें वाराणसी तक की यात्रा करनी पड़ती है और इस दौरान उन्हें टोल भी देना पड़ रहा है जिसको लेकर इन सभी लोगों ने इलाज के दौरान वाराणसी आने जाने में लगने वाले टोल को माफ करने की भी मन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page