top of page
Search

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने!..की मां कामाख्या देवी मंदिर में साफ-सफाई,कहा- 22 जनवरी को मनाएं दीपोत्सव

  • alpayuexpress
  • Jan 20, 2024
  • 1 min read

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने!..की मां कामाख्या देवी मंदिर में साफ-सफाई,कहा- 22 जनवरी को मनाएं दीपोत्सव


अंकित दुबे पत्रकार


गाजीपुर। जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने शुक्रवार को मां कामाख्‍या देवी के मंदिर में साफ-सफाई किया। इस मौके पर उन्‍होने बताया कि सैकड़ों वर्ष बाद यह हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए यह बड़े पवित्र और स्वर्णीम दिन है कि 22 जनवरी को अयोध्‍या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा पीएम मोदी के करकमलों द्वारा होगी। पूर्व विधायक ने कहा कि यह हर हिदू के लिए गर्व का विषय है। पूरा देश श्रद्धा और भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं। उन्‍होने समस्‍त जनपदवासियों से अपील किया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्‍सव मनायें। इस अवसर पर परीक्षित सिंह, बाउल सिंह, वीरभान सिंह, अशोक सिंह, सुजीत सिंह, बीएन उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, गोपाल और सम्मानित लोग भी मौजूद थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page