top of page
Search

पूर्व मंत्री ने लगाया आरोप!...मोदी-योगी सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्‍या- पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सि

  • alpayuexpress
  • Dec 2, 2022
  • 1 min read

ग़ाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश


पूर्व मंत्री ने लगाया आरोप!...मोदी-योगी सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्‍या- पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मोदी और योगी सरकार पर लोकतंत्र की हत्‍या करने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिस तरह से गुजरात के विधानसभा चुनाव और यूपी में लोकसभा के उपचुनाव में सत्‍ता का दुरूपयोग कर धन-बल का प्रयोग किया जा रहा है जिससे कानून व्‍यवस्‍था की धज्जिया उड़ रही है। इसको देखकर आम जनता कह रही है कि सत्‍ताधारी पार्टी खुलेआम लोकतंत्र की हत्‍या कर रही है। उन्‍होने कहा कि सत्‍ता का दुरूपयोग का सबसे ताजा उदाहरण सरकार के इशारे पर एनडी टीवी चैनल को अडानी समूह द्वारा खरीदे जाने का मामला, श्री सिंह ने बताया कि सत्‍ता को आइना दिखाने वाले पत्रकार रविश कुमार को जब सरकार मैनेज नही कर पायी तब उन्‍होने चैनल को ही उद्योगपति के हाथो बिकवा दिया जिससे मजबूरन रविश कुमार को एनडी टीवी से इस्‍तीफा देना पड़ा, यह लोकतंत्र की सबसे शर्मनाक घटना है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page