top of page
Search

पूज्य संत चरण के संरक्षण से!...महानाट्य जाणता राजा का काशी में सफलता पूर्वक हुआ समापन

  • alpayuexpress
  • Nov 29, 2023
  • 2 min read

पूज्य संत चरण के संरक्षण से!...महानाट्य जाणता राजा का काशी में सफलता पूर्वक हुआ समापन


⭕जाणता राजा के सफल मंचन के बाद संचालक डॉ संतोष यादव ने प्रेस वार्ता कर जताया आभार


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाज़ीपुर:खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर विश्वप्रसिद्ध महानाट्य जाणता राजा का मंचन काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 21नवम्बर से 26नवम्बर तक सफलता पूर्वक किया गया। काशी में इस वृहद आयोजन के माध्यम से विगत छः दिनों में लगभग अस्सी हज़ार दर्शकों तक शिवाजी महाराज के लोकरंजक चरित्र एवम् चिन्तन को जीवंत रूप में दर्शाया गया।विभाजित और पराजित हिंदू समाज निराश और कुंठित था। लम्बे इस्लामी शासन ने उसे असहाय, आत्मविश्वासहीन और अस्थिर बना दिया था। भारत का बौद्धिक परिदृश्य क्रमशः बंजर हो रहा था और सांस्कृतिक सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़ रहा था। ऐसे में विषम वातावरण में भारत माँ के देशभक्त सपूत शिवाजी का उदय धूमकेतु की तरह होता है।उन्होंने एक महान ‘हिंदवी साम्राज्य’ की स्थापना करते हुए विभाजनकारी और दमनकारी इस्लामी शासन का प्रतिरोध किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिंदू धर्म का पुनरुत्थान और प्रसार सुनिश्चित किया। अपनी माँ जीजाबाई, समर्थ गुरु रामदास और भारत के अन्य संतों और सम्राटों के उच्चतम आदर्शों से प्रेरित होकर, उन्होंने न केवल हिंदुओं की सुषुप्त चेतना को जागृत किया, बल्कि उन्हें संगठित करते हुए मुगल शक्ति को खुली चुनौती दी।शिवाजी ने एक ऐसे संप्रभु और स्वदेशी साम्राज्य की स्थापना की, जिसमें प्रजाजनों का हित संरक्षण सर्वोपरि था। हिंदू राष्ट्रवाद के कट्टर समर्थक और हिंदू हितों के संरक्षक के रूप में, उन्होंने सक्रिय रूप से हिंदू अस्मिता को प्रतिष्ठापित करने, सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने और मंदिरों के संरक्षण और निर्माण कार्य पर सर्वाधिक बल दिया। इसीलिए वे हिंदू राष्ट्रवादी आंदोलनों, विचारधाराओं और व्यक्तियों के प्रेरणा-स्रोत हैं। उनके शासन में संस्कृत और मराठी आदि भारतीय भाषाओं को भी विशेष प्रोत्साहन दिया गया। यह सनातन सांस्कृतिक मूल्यों से संचालित देशज साम्राज्य था। समता ममता और प्रसन्नता के सन्देश के साथ मंचन का समापन हुआ। कार्यक्रम के सफलता की पटकथा लिखने में कार्यकर्ताओं तथा स्वयं सेवक बंधुओ ने अप्रतिम योदगान दिया। समय समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। पूज्य संत चरण का संरक्षण एवम् प्रांतप्रचारक काशी रमेश जी का निर्देशन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।गाज़ीपुर जनपद के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की कार्यक्रम में उपस्थिति एवम् नागरिक बन्धु भगिनी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया। कलाकारों की दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।उक्त बातें जाणता राजा संचालन समिति सैदपुर के सचिव तथा कार्यक्रम के मंचीय संचालन का दायित्व निर्वहन करने वाले डॉ संतोष सिंह यादव ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कही। डॉ. संतोष सिंह यादव ने गाजीपुर जनपद एवम् काशी के सभी पत्र प्रतिनिधियों के प्रति कार्यक्रम को प्रमुखता देने के लिए आभार जताया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page