top of page
Search

पुलिस ने किया खुलासा!...युवती से दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Apr 27, 2024
  • 2 min read

पुलिस ने किया खुलासा!...युवती से दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक )


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर घर से फरार एक किशोरी को उसके प्रेमी तक पहुंचाने जैसी मदद करने के नाम पर एक नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर प्रेमी के यहां जाने पर उसने भी दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी सहित आरोपी नाबालिग को भी पकड़ लिया और दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की। हुआ ये कि बीते दिनों सैदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी अपने घर से अपने वाराणसी के रामनगर स्थित सुल्तानपुर निवासी प्रेमी तकरीद अहमद पुत्र कलीम शॉ के घर जाने के लिए बिना बताए निकल गई। रास्ते में उसने भीमापार क्षेत्र के एक गांव निवासी अंजान नाबालिग किशोर से मोबाइल मांगकर उससे अपने प्रेमी को फोन किया और अपने आने की बात बताई। जब किशोर ने ये सुना तो वो भी किशोरी के चक्कर में पड़ गया और कहा कि वो उसे रामनगर तक सकुशल पहुंचा दूंगा। इसके बाद किशोरी राजी हो गई तो वो उसे ले गया और फिर कहीं ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी वहां गई तो वहां प्रेमी ने भी दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई। इस बीच सूचना मिली कि उसका प्रेमी तकरीद को थाने के गेट के सामने से गुजर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले उसे गिरफ्तार किया और फिर कुछ ही घंटे बाद भीमापार के जोगीवीर बाबा स्थल से नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया और लेकर थाने आए। थाने लाने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page