top of page
Search

पुलिस की सूझ बूझ से बड़ी घटना होने से बची!...नंदगंज के दो अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में 8 लोगों क

  • alpayuexpress
  • Apr 29, 2023
  • 1 min read

पुलिस की सूझ बूझ से बड़ी घटना होने से बची!...नंदगंज के दो अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार और कर दिया चालान


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


देवकली। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हौली गांव में सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वहीं रठौली में भी किसी बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों स्थानों पर विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में दोनों पक्षों को समझाया और शांत किया। इसके बाद जब वो चले गए तो दोनों गावों में दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पुनः घटना की शिकायत पाकर पहुंची पुलिस ने महिला सहित 8 लोगों को दोनों मामलों में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोन्हौली गांव से अनवर अली पुत्र रफीक, जसवंत यादव पुत्र अंबिका, राजेश यादव पुत्र शिवपूजन, संतोष यादव पुत्र रामराज, सुभाना पत्नी इब्राहिम को गिरफ्तार किया। वहीं रठौली गांव के विवाद के मामले में रामनवल पुत्र कोतवाल, चंदन पुत्र लौटन व सवरू पुत्र सुदर्शन को गिरफ्तार जेल भेजा। टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव व रामकुमार ओझा के अलावा कांस्टेबल मधुसूदन, सोनू कुमार, आशुतोष पासवान व महिला आरक्षी सोनम सिंह रहे।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page