top of page
Search

‼️पुलिस की लापरवाही के चलते!..लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा,तो पीड़ित पहुंचे एसपी दरबार‼️

  • alpayuexpress
  • Apr 30
  • 1 min read

‼️पुलिस की लापरवाही के चलते!..लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा,तो पीड़ित पहुंचे एसपी दरबार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल गुरुवार 30-4-2026


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां जनपद में इन दिनो चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है खासकर ग्रामीण इलाकों में और ऐसा ही चोरी का मामला 16 अप्रैल को मरदह थाना क्षेत्र के बरही गांव में भी हुआ था जहां दो भाई कैलाश यादव एवं रामायण यादव के मकान में एक ही दिन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए जेवरात सहित नगदी के चोरी किया गया था हालांकि दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से काफी दूर है ऐसे में चोरी की घटना के पर्दाफाश और चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोनों पीड़ित कैलाश यादव और रामायण यादव अपने बेटे प्रमोद यादव जो जम्मू में अर्धसैनिक बल में तैनात है के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर चोरी के खुलासे और चोर के पकड़ने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page