पुर्वांचल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित!..वृद्धा आश्रम में विधायक जै किशन साहू ने
- alpayuexpress
- Dec 20, 2023
- 1 min read
पुर्वांचल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित!..वृद्धा आश्रम में विधायक जै किशन साहू ने च्यवनप्राश व शहद किया वितरित

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सदर विधानसभा के लंगड़पुर ग्राम स्थित पुर्वांचल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और वृद्धजनों के बीच सदर विधायक जै किशन साहू ने च्यवनप्राश और शहद वितरित किया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालन के लिए इस वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्स्ना सिंह को बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा हम सबका परम धर्म है। यह हमारा सौभाग्य है कि इस वृद्धाश्रम में आने का मौका मिला। उन्होंने समय समय पर वृद्धाश्रम में आते रहने का वादा किया और कहा इन बुजुर्गों की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह, संतोष यादव, हरिवंश यादव बचनू, रीना यादव, कंचन रावत,अल्का अग्रवाल, पूजा गौतम,अंजू अग्रवाल आदि थे।
Comments