top of page
Search

पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के संरक्षकत्व में शारदीय नवरात्र महोत्स

  • alpayuexpress
  • Oct 15, 2023
  • 2 min read

पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के संरक्षकत्व में शारदीय नवरात्र महोत्सव का हुआ आयोजन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर अध्यात्म जगत में तीर्थस्थल का रूप ले चुके सिद्धपीठ हथियाराम मठ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के संरक्षकत्व में शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया है। नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिवस रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर हवन पूजन का शुभारंभ हुआ। नवरात्र पर्यंत चलने वाले इस वृहद अनुष्ठान में पुण्य लाभ की कामना के साथ शिष्य श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। यह प्रसिद्ध देवी मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। यहां पहुंचे हजारों भक्तों ने देवी मां के चरणों में फूल-माला, प्रसाद अर्पित कर शीश नवाया। देवी की आराधना करते हुए अपने के साथ ही परिवार के सुख-समृद्धि की कामना किया। उल्लेखनीय है कि करीब साढ़े सात सौ वर्ष प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित मां सिद्धिदात्री और बुढ़िया माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से शिष्य-श्रद्धालु पहुंचते हैं, जो श्रद्धा भाव से देवी माता और पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चरणों में श्रद्धानवत होते हैं। शिष्य श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन करते हुए स्वामी भवानी नन्दन यति ने देवी दुर्गा की आराधना को सर्वदा फलदायक बताते हुए जनता से पूजा-पाठ और संत समागम से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्म ही पूजा नहीं, पूजा ही कर्म है का मूलमंत्र जीवन में अपनाएं। यहां पहुंचने वाले भक्तों के लिए भंडारा की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें महाप्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए अपने घरों को लौट रहे हैं। समूचे क्षेत्र का माहौल देवीमय बना हुआ है। मान्यता है कि सच्चे हृदय से यहां दर्शन पूजन करने मात्र से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूरी होती है।

 
 
 

Commentaires


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page