top of page
Search

पारिवारिक व्यवहार कुशलता के बाद बंद कर दिए गए हैं!....तीन पारिवारिक विवाद के प्रकरण में दोनों पक्ष उ

  • alpayuexpress
  • Nov 20, 2022
  • 2 min read

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


पारिवारिक व्यवहार कुशलता के बाद बंद कर दिए गए हैं!....तीन पारिवारिक विवाद के प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित परिवार परामर्श


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉक्टर ओंमबीर सिंह के कुशल निर्देशन में कुल 8 परिवार विवाद प्रस्तुत हुए।इसमें राम दुलारी देवी पत्नी पिंकू पासी निवासी हरिहरपुर कोतवाली सदर गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति अकारण ही उसे मारते पीटते रहते हैं। इस पर पति को समझा कर विदाई कराई गई सुनील देवी पत्नी जितेंद्र निवासी सराय बंदी थाना बिरनो गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति ससुराली पक्ष के लोगों की सुनकर हमेशा उसे तथा उसके बच्चों को मारपीट कर उसके मायके भेज देते हैं। इस पर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई कराई गई। तपस्या देवी पत्नी मीताराम निवासी धारी खुर्द थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 50 वर्ष की शिकायत थी कि उसके पति उम्र लगभग 75 वर्ष से उसकी दूसरी शादी हुई है। पहली पत्नी से उसके पति के 5 लड़के भी हैं। वह सभी लोग शादीशुदा हैं। अब उसके पति भी लगातार उसके चरित्र पर ही आरोप लगाकर यह कहते हैं कि तपस्या देवी गोलबंद तथा मन बंद है। वह किसी भी क्षण उसकी हत्या करवा सकती है। इस पर पति को समझाया गया लेकिन पत्नि तपस्या उपस्थित नहीं हुई। इस विवाद को सुलझाने के लिए अगली तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की गई है। 2 पारिवारिक व्यवहार कुशलता के बाद बंद कर दिए गए हैं। तीन पारिवारिक विवाद के प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं हैं। इन सभी प्रकरणों के निस्तारण में जिला कमेेटी के माननीय सदस्य विक्रमादित्य मिश्र, सरदार दर्शन सिह, सरिता गुत्ता, वीरेन्द्रनाथ सिह, सोनिया सिह, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी महिला निरीक्षक सुमन त्रिपाठी आरक्षी आलेश कमार महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page