top of page
Search

पहली पत्नी के होते दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा!..शादी समारोह में पहुंची पहली पत्नी हो गया बवाल

  • alpayuexpress
  • Nov 26, 2024
  • 2 min read

पहली पत्नी के होते दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा!..शादी समारोह में पहुंची पहली पत्नी हो गया बवाल


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नवम्बर मंगलवार 26-11-2024

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मरदह थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव से रविवार की रात ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस दौरान शादी समारोह में पहुंची महिला ने खुद को पहली पत्नी बताते हुए जमकर बवाल काटा। जिसके चलते दूल्हे को बारात संग बैरंग वापिस लौटना पड़ा। वहीं साथ गए बारातियों को वधू पक्ष ने भोजन तक नहीं कराया और भूखे पेट ही उन्हें लौटा दिया। जिससे वो भी दूल्हे को कोसते हुए लौटे। हुआ ये कि बेलाईच गांव निवासी पंकज कुमार की पहले ही गोविनापुर निवासिनी महिला से शादी हो चुकी है लेकिन पहली पत्नी से विवाद के चलते उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद वो पहली पत्नी व होने वाली पत्नी से छिपाकर पृथ्वीपुर निवासी रामराज बिंद की बेटी से शादी के लिए बारात लेकर बीती रात गया था। वहीं द्वारपूजा लगाया गया और रस्में शुरू हुईं। वहीं बाराती नाश्ता कर ही रहे थे। इधर पंकज द्वारा दूसरी शादी किए जाने की बात का पता चलते ही पहली पत्नी ने पुलिस की शरण ली और पुलिसकर्मियों के साथ शादी में आ धमकी और जमकर बवाल काटा। ये देख दुल्हन पक्ष के लोग तो पहले युवती को भगाने का प्रयास करने लगे लेकिन जब उन्हें पूरी बात का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि आरोपी पंकज पहली शादी की बात छिपाकर बिना तलाक लिए ये शादी कर रहा था। जिसके बाद खुशी का माहौल दुख में तब्दील हो गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारातियों को खाना भी नहीं खिलाया और भूखे पेट बारात को लेकर दूल्हा वापिस लौट गया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर रामराज के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसने कहा कि बारातियों के स्वागत व भोजन सहित पूरी शादी की व्यवस्था के लिए उसने कर्ज लेकर काम किया था। अब शादी भी नहीं हुई और पूरा खाना आदि नुकसान हो गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page