top of page
Search

पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण!...देश की एकता अखंडता को मजबूत करने के लिए भाजपा करती है कार्य:-जिलाध्यक

alpayuexpress

पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण!...देश की एकता अखंडता को मजबूत करने के लिए भाजपा करती है कार्य:-जिलाध्यक्ष सुनील सिंह


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी उ प्र के नेतृत्व में काशी क्षेत्र अंतर्गत जनपद गाजीपुर के बाराचवर, कासिमाबाद,मरदह तथा बिरनो विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग आज मंगलवार को संत लाखन दास महाविद्यालय,मरदह में चार सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम उद्घाटन सत्र मे अपना बोध देते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार प्रधान राष्ट्रीय राजनैतिक दल है।जो स्वतंत्रता के बाद देश की एकता,अखंडता को मजबूत करते हुए सांस्कृतिक उत्थान और देश के विकास का मार्ग तेज गति से प्रशस्त किया है। उन्होंने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में देश की एकता और अखंडता के लिए अगर किसी राजनैतिक दल ने पहला बलिदान दिया है, तो वह है जन संघ व उसके विचार की भारतीय जनता पार्टी उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,जन मूल्यों की रक्षा में जनसंघ का विलय कर त्याग का परिचय दिया है। आज वही विचार धारा भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास एवं सम्मान का मानचित्र भारतीय जनता पार्टी में तैयार किया तथा लगातार काम करते हुए देश को विकसित भारत की ओर तेज गति से लेकर चल रही है। सत्र की अध्यक्षता वंशी राम तथा संचालन अवधेश राजभर ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र मे लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय कहा कि 2014 मे भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा 2017 मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश में स्थापित सरकारों ने देश व प्रदेश के विकास सम्मान,जनकल्याण एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में काम करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि समाज मे हर श्रेणी वर्ग के लोगों के आवश्यकता और उम्मीद पर खरी ,और मजबूती से खड़ी भाजपा की सरकार ने योजनाओं के माध्यम से देश के लोगों के आर्थिक विकास और बुनियाद को मजबूत किया, भ्रष्टाचार को समाप्त करने का पुख्ता इंतजाम किया है। आज शहरों के साथ साथ गांव,गरीब, किसान सबका सामूहिक सर्वांगीण विकास हो रहा है महिलाएं सशक्त और मजबूत हुई है। सत्र की अध्यक्षता रामनरेश कुशवाहा एवं संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। तीसरे सत्र में जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने विषय रखा और कहा कि भारतीय संस्कृति में शत्रु के साथ भी व्यवहार की नैतिकता निर्धारित है। उन्होंने दशरथ मांझी द्वारा अच्छी नहीं है थोड़ी सी सुरंग बनाने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शिक्षा संस्कारों तथा पं दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन दर्शन का वर्णन कर भाजपा के सिद्धांत विचारों को पटल पर रखा। चौथे और अंतिम समापन सत्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए अपना पाथेय प्रस्तुत किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक आदर्श जनप्रतिनिधि है। जिनके नेतृत्व का लोहा पुरा विश्व मान रहा है। तथा जनप्रतिनिधि का कार्यालय अवश्यं होना चाहिए जहां वह जनता के सम्पर्क में रह कर नियमित उनके समस्याओं को सुन सके।अध्यक्षता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा संचालन सुरेश बिंद ने किया। साधना राय,किरन सिंह, सुनिता सिंह एवं चिंता देवी ने पंजीकरण तथा कंचन गीरी एवं कल्पना कुशवाहा ने चंदन तिलक लगाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन किया। वर्ग का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम गायन से हुआ। वर्ग प्रशिक्षण में बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, कासिमाबाद ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, बाराचवर ब्लाक प्रमुख ब्रिजेन्द्र सिंह, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शैलेश राम,विश्व प्रकाश अकेला, मनोज बिंद,शशिप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, प्रमोद राय, मयंक राय, ओमप्रकाश कुशवाहा, मयंक जायसवाल, अविनाश सिंह,नीतीश दूबे, निखिल राय धनन्जय चौबे के आलावा सविता देवी, नूरजहां, तेतरी देवी, दीपक पासवान,तस्सवर आलम, अरविन्द कुमार, सैकड़ों क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

6 views0 comments

Comments


bottom of page