top of page
Search

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने!..होली के अवसर पर कार्यालय में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गुलाल

  • alpayuexpress
  • Mar 24, 2024
  • 1 min read

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने!..होली के अवसर पर कार्यालय में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गुलाल


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर होली के त्यौहार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़े सादगी से मनाया,इसी क्रम में आपको बताते चले की उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में रंगो का पर्व होली के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर एवं गुजिया खिलाकर रंगो का पर्व होली की शुभकामनाएं दिया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, पंचायती राज विभाग के लेखाकार आदरणीय जितेंद्र सिंह और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संघर्षशील जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा जनपद से समस्त सफाई कर्मचारियों को रंगोत्सव की शुभकामनाएं दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला संयुक्त मंत्री कामेश्वर रावत, जिला संगठन मंत्री इम्तियाज अहमद, जिला संप्रेक्षक मुकेश कुमार रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश भारती, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, डब्लू कुमार दरवे, चंद्रशेखर आज़ाद, गजेंद्र बिंद, तहसील अध्यक्ष मुहम्मदाबाद सुग्रीव राम, पंचमी राम, सिंटू रावत, राजेंद्र प्रसाद, हरिलाल भारती, उमेश कनौजिया, रमेश गुप्ता, प्रमोद, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार गौतम, श्रीनिवास राम, आनन्द कुमार गौतम, जितेंद्र कुमार, राजेश यादव, सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने जनपद के समस्त सफाई कर्मचारियों को रंगोत्सव की शुभकामनाएं दिया और शांति और सौहार्द पूर्व रंगोत्सव का पर्व होली मानने की अपील किया।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page