top of page
Search

न्यायालय में चल रहा था तलाक का मुकदमा!...पति ने कर ली आत्महत्या,पत्नी ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

  • alpayuexpress
  • Nov 28, 2024
  • 1 min read

न्यायालय में चल रहा था तलाक का मुकदमा!...पति ने कर ली आत्महत्या,पत्नी ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप


ree

अमित उपाध्याय पत्रकार (यूपी हेड)


नवम्बर गुरुवार 28-11-2024

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पत्नी ने युवक के शव को अंत्येष्टिय से रोका दिया। पत्नी ने पुलिस से युवक की हत्या की आशंका जताते हुए शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर का है। पत्नी ने युवक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की संदिग्ध हालत में अपने घर मे मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि फुल्लनपुर में रहने वाले युवक अमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पत्नी मनीषा अपने मायके में रह रही थी। मृतक और उसकी पत्नी का सम्बंध विच्छेद का केस भी अदालत में चल रहा है। युवक की मौत के बाद परिजन अंत्येष्टिय करने जा रहे थे, कि इसी दौरान मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची, और शव की अंत्येष्टिय रोक दी। उसने पति की हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों पर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page