top of page
Search

न्यायालय के आदेश पर!..गैर जमानती वारंट के तामिला में दो वारंटी हुए गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Apr 7, 2023
  • 1 min read

न्यायालय के आदेश पर!..गैर जमानती वारंट के तामिला में दो वारंटी हुए गिरफ्तार


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर वांछित/वारण्टी के सम्बन्ध में चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत सुहवल थाना पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 504/506 भा0द0वि0 राज्य बनाम बेचू यादव थाना सुहवल जनपद गाजीपुर में जारी गैर जमानती वारंट के तामिला हेतु दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने गैर जमानती वारण्टी बेचू यादव पुत्र स्व.रामदेव व रमाशंकर यादव पुत्र स्व. बैजनाथ यादव निवासीगण ग्राम पटकनियां थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वारण्टियों के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी चन्द्रेश सिंह व आरक्षी शुभम यादव व मनोज कुमार सिंह शामिल रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page