न्यायालय के आदेश पर!...आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 मामलों में बरामद 109 लीटर अवैध शराब को किया गया
- alpayuexpress
- Sep 17, 2023
- 1 min read
न्यायालय के आदेश पर!...आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 मामलों में बरामद 109 लीटर अवैध शराब को किया गया नष्ट

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर अदालत के निर्देश पर स्थानीय भांवरकोल थाना परिसर में थानाध्यक्ष की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 मामलों में बरामद 109 लीटर अवैध शराब विनष्टीकरण किया गया। ज्ञात हो न्यायिक मजिस्ट्रेट मुहम्मदाबाद की अदालत के निर्देश के बाद आज थाना परिसर में सुखडेहरा निवासी मुन्ना खरवार एवं रामबहादुर बदौली, रामनिवास , महेंद्र गड्ढा खोदवाकर कुल 11मामलों में बरामद कुल 109 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया गया। इस मौके पर राजेश बहादुर सिंह , कांस्टेबल अजय, आकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।









Comments