न्यायाधीश के आदेशानुसार!...सचिव ने वृद्धा आश्रम के व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिया निर्देश
- alpayuexpress
- Feb 23, 2023
- 1 min read
न्यायाधीश के आदेशानुसार!...सचिव ने वृद्धा आश्रम के व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिया निर्देश

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में तथा जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की जानकारी ली, परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, मीनू के अनुसार भोजन, कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया। प्रबंधक द्वारा चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारी कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए विडियों कैमरा एवं विश्राम के लिए कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया तथा मौसमी सब्जी, फल भी दिया जाता है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।
Comentarios