नोनहरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में!..25 लीटर नाजायज देशी शराब के साथ,एक महिला गिरफ्तार
- alpayuexpress
- Mar 22, 2024
- 1 min read
नोनहरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में!..25 लीटर नाजायज देशी शराब के साथ,एक महिला गिरफ्तार

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर पुलिस नोनहरा पुलिस ने 25 लीटर नाजायज देशी कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा आगामी होली त्यौहार व लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल मार्गदर्शन मे दिनांक 20.03.2024 को कमलेश कुमार थानाध्यक्ष नोनहरा मय फोर्स व आबकारी विभाग गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा के0पी0 मार्का ईण्ट भठ्ठा प्रेम का पुरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर से अभियुक्ता मुन्नी देवी पत्नी दशरथ स्थाई निवासी बिचना थाना टोप्पा खुट्टी जिला रांची झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष, अस्थाई निवासी के0पी0 मार्का ईण्ट भठ्ठा प्रेम का पुरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को 25 लीटर नाजयाज कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा 1000 क्रिगा लहन को मौके पर नष्ट किया गया । अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नोनहरा पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी गयी । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कमलेश कुमार थानाध्यक्ष थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर,उप निरीक्षक सचिन सिंह,कांस्टेबल अजय गुप्ता,कांस्टेबल जितेन्द्र प्रसाद,कांस्टेबल कासिम सिद्धिकी,कांस्टेबल गौरव राय,हेड कांस्टेबल राकेश गौड़,कांस्टेबल विकास गुप्ता थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर,निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह आबकारी विभाग क्षेत्र प्रथम गाजीपुर,हेड कांस्टेबल अजय कुमार मिश्र आबकारी विभाग क्षेत्र प्रथम गाजीपुर,कांस्टेबल महेन्द्र सिंह आबकारी विभाग क्षेत्र प्रथम गाजीपुर शामिल रहे।
Comments