नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की!..कासिमाबाद तहसील इकाई की बैठक बहादुरगंज कैंप कार्यालय पर हुई संपन्न
- alpayuexpress
- Sep 16, 2023
- 2 min read
नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की!..कासिमाबाद तहसील इकाई की बैठक बहादुरगंज कैंप कार्यालय पर हुई संपन्न

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
⭕प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष संतोष गुप्ता व विनय ठाकुर को महामंत्री चुना गया
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन कासिमाबाद तहसील इकाई की बैठक शुक्रवार की देर रात बहादुरगंज कैंप कार्यालय पर हुआ ।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष संतोष गुप्ता व विनय ठाकुर को महामंत्री चुना गया ।
अशोक राय को संरक्षक व यसवंत सिंह को संयोजक के पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही सर्व सहमत से उपाध्यक्ष प्रथम उमेश जायसवाल, द्वितीय गोपाल पांडे, मंत्री प्रथम जफर अकील, द्वितीय रमेश यादव ,कोषाध्यक्ष आसिफ खान मनोनित हुए।इनके अतिरिक्त बतौर सदस्य कार्यकारिणी में कुतुबद्दीन खान,तौहीद अब्बासी,रिजवान, चंदन गुप्ता,अभिषेक , आरिफ मनोनित किए गए।इस अवसर पर सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि पत्रकार हित में संगठन हर विषम परिस्थिति में आपको पहले पंक्ति में मिलेगा। यह संगठन सुख का साथी नहीं अपितु दुख के परिस्थितियों में भी आर्थिक मदद के लिए भी उपस्थित होगा। पत्रकार हित के संघर्षों में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक होगा।जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज सबसे विषम परिस्थिति में पत्रकार और मीडिया से जुड़े लोग हैं आज हमारे अस्तित्व पर ही प्रश्न लग गया है ऐसी स्थिति में हम सभी को संगठित होकर काम करना होगा। तहसील अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जो पद मुझे अपने लोगों ने दिया इसका सम्मान का ख्याल हमेशा रखूंगा किसी भी साथी के ऊपर आंच नहीं आने दूंगा। तहसील संगठन के पद विस्तार के रूप में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे जिला अध्यक्ष अनिल सिंह वरिष्ठ पत्रकार अजय सेठ , अशोक राय,जसवंत सिंह ,विकास राय , संतोष गुप्ता,विनय ठाकुर , गोपाल पाण्डे, विमलेश तिवारी,उमेश जायसवाल,राजू खान,तौहीद अब्बासी,रमेश यादव, आसिफ खान,आरिफ ,चंदन सहित सभी पत्रकार बंधु शामिल रहे।
Comments