top of page
Search

नीलगाय से बचने के चक्कर में पलट गई तेज रफ्तार बाइक!..घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

  • alpayuexpress
  • Mar 28, 2024
  • 1 min read

नीलगाय से बचने के चक्कर में पलट गई तेज रफ्तार बाइक!..घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नंदगंज थाना क्षेत्र के भुआपुर में तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गया। जिससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चक फैज निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार मंगलवार की सुबह घर से बाइक द्वारा अपने भाई के ससुराल फिरोजपुर गया था। वहां से शाम को घर वापस लौट रहा था कि तभी भुआपुर में हाईवे पर अचानक नीलगाय सामने आ गई। उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। माता फूलमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सुधीर कुमार ने थाने में घटना की लिखित जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
 
 

Kommentare


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page