top of page
Search

निर्वाचन कार्यों को लेकर!..उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक

  • alpayuexpress
  • Apr 23, 2024
  • 1 min read

निर्वाचन कार्यों को लेकर!..उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नगर स्थित तहसील सभागार में निर्वाचन कार्यों को लेकर उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने संबंधित अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। जिसमें तहसील क्षेत्र के सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एईआरओ, सैदपुर व देवकली के एडीओ, सैदपुर व देवकली के एबीएसए को बुलाया गया था। सभी को निर्देशि करते हुए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को लेकर सभी को आवश्यक निर्देश दिया कि बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था सघन करने के साथ ही बूथ के मतदाताओं से लगातार संपर्क में रहें। उनसे बातचीत करते रहें कि किसी तरह की समस्या तो नहीं आ रही है। इसके अलावा बूथों पर एमएमएफ सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिसमें व्हीलचेयर या अन्य वाहनों से आने वाले दिव्यांगजनों के लिए पार्किंग, प्रवेश के बाद कतार का संकेत देने वाला निशान, मतदान कार्मिकों का संकेत देने वाला निशान, पुरूष, महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए शौचालय, पेयजल आदि का इंतजाम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार विजयप्रताप सिंह, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय आदि रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page