top of page
Search

निर्माण कार्य में हो रही गुणवत्ता की अनदेखी!...विकास कार्य में मानक की अनदेखी पर भड़के पूर्व चेयरमैन

  • alpayuexpress
  • Feb 14, 2023
  • 2 min read

निर्माण कार्य में हो रही गुणवत्ता की अनदेखी!...विकास कार्य में मानक की अनदेखी पर भड़के पूर्व चेयरमैन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड नं0 7 के राय कालोनी में नाली उच्चीकरण कर पटिया तथा सी0सी0 सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी देख भड़क गए। वहीं से अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियन्ता को दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी दी एवं तुरन्त काम रोकने व ईंट की गिट्टी हटवाकर मानक के अनुसार गिट्टी डालने हेतु कहा। पूर्व चेयरमैन ने ऐसे घटिया कार्य करने वाले सभी कार्यदायी एजेन्सी को कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहाकि जिन लोगों द्वारा नगर पालिका सीमा में विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान न रखते हुए मानक के विपरीत काम करने का प्रयास किया जा रहा है वह इस मुगालते में न रहे कि खराब काम करने वालो का भुगतान हो जायेगा। निश्चित रूप से डीएम ऐसे घटिया कार्य करने वाले ठेकेदारो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की कमेटी में सम्मिलित अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) को भी दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी दे दी गयी है। जायजा लेने पहुँचे पूर्व चेयरमैन के साथ क्षेत्रीय निवर्तमान सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा, निवर्तमान सभासद संजय कटियार के अतिरिक्त क्षेत्र की जनता भी मौजूद थी। इसके बाद उच्च प्रा0 विद्यालय विशेश्वरगंज में हो रहे टाइलीकरण आदि का जायजा लेने पहुँचे विनोद अग्रवाल ने वहाँ के कार्यों को देखा एवं वहाँ पर रास्ते हेतु मैदान में सुकरूत की गिट्टी के स्थान पर सामान्य ईंटों की गिट्टी को बिछाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ में क्षेत्रीय निवर्तमान सभासद जयप्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page