‼️नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की कैद!..80 हजार जुर्माना; 75% राशि पीड़िता को मिलेगी‼️
- alpayuexpress
- 7 days ago
- 1 min read
‼️नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की कैद!..80 हजार जुर्माना; 75% राशि पीड़िता को मिलेगी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त मंगलवार 4-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद न्यायालय की पास्को कोर्ट के न्यायाधीश रामावतार प्रसाद ने आज पास्को के एक आरोपी को 25 साल की सजा और 80000 रुपए की जुर्माने की सजा सुनाई और इस जुर्माने की राशि में से 75% पीड़ित के परिवार को देने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक पॉस्को कोर्ट रामकुमार राय ने बताया कि मामला खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर 17 अगस्त 2023 को एक नाबालिक को गांव का ही रहने वाला सूरज बारी उसे बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किया जिसकी जानकारी पीड़िता के परिवार वालों ने खानपुर पुलिस को दिया इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामला न्यायालय में चला और इस मामले में अभियोजन ने कुल आठ गवाह कोर्ट में पेश की है सभी गवाहों ने अभियोजन के कथानक का समर्थन किया जिसके बाद न्यायालय ने गुण दोष के आधार पर आज आरोपी सूरज को धारा 376 के बजाय 5/6 पास को एक्ट में 25 साल की सजा के साथ ही साथ अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई साथी 80000 रुपए की जुर्माने की सजा सुनाया जिसमें से 75% की राशि पीड़िता के परिवार को दिए जाने का निर्देश दिया गया।





Comments