top of page
Search

नाबालिग के साथ लम्बे समय तक करता रहा दुष्कर्म फिर!...अजन्मे शिशु की पेट में ही करा दी हत्या,अब हुआ ग

alpayuexpress

नाबालिग के साथ लम्बे समय तक करता रहा दुष्कर्म फिर!...अजन्मे शिशु की पेट में ही करा दी हत्या,अब हुआ गिरफ्तार


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग के साथ लम्बे समय तक दुष्कर्म करने व उसके अजन्मे शिशु की पेट में ही हत्या कराने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 8 घण्टों के अंदर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाक्षेत्र के सहिचांदपुर निवासी अश्वनी बिंद पुत्र बलदेव बिंद ने थानाक्षेत्र के ही एक अन्य गांव निवासिनी नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक दुष्कर्म किया। इसके बाद अजन्मे शिशु की पेट में ही हत्या करा दी। जब उसकी हालत बिगड़ गयी और मृत भ्रूण पैदा हुआ, तब जाकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने आरोपी को फरीदहां हाल्ट से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद वो वहां से ट्रेन पकड़कर फरार होने की तैयारी में था। इसके पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

2 views0 comments

Yorumlar


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page