top of page
Search
  • alpayuexpress

नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, 31लोग हुवें गिरफ्तार






महाराष्ट्र


( किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस-Alpayu Express)

अप्रैल बुधवार 29-4-2020


नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, 31लोग हुवें गिरफ्तार


महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार , संभाजी मार्ग स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग भड़क गए। घायल पुलिसवालों को जिले के घाटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक अधिकारी और दो कांस्टेबल हैं। भीड़ ने अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया सूचना मिलने पर जब पुलिस का दल घटना की जांच करने पहुंचा तो लोग पत्थर फेंकने लगे। इस संबंध में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

0 views0 comments
bottom of page