top of page
Search

नपा ईओ आलोक सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर डीएम ने दी श्रद्धांजलि

  • alpayuexpress
  • Apr 16, 2024
  • 1 min read

नपा ईओ आलोक सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर डीएम ने दी श्रद्धांजलि


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से हि है जहां पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर आलोक कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। स्व0 सिंह का निधन उनके पैत्रिक आवास पर ही हुआ। इनका आवास जनपद आजमगढ था। उन्होने नगर पालिका परिषद गाजीपुर मे 24 जुलाई 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं समस्त कार्यालय के कर्मचारी, वार्ड सदस्यो ने नगर पालिका परिषद के सभागार मे उपस्थित होकर स्व0 सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मृतक के कार्याे और चरित्र की सराहना करते हुए कहा कि आज की यह घटना निश्चित तौर पर बहुत ही दुखत है। ईश्वर इस दुख की घड़ी मे मृतक के परिजनो कोे सहन शक्ति प्रदान करे। उन्होने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को तनाव मुक्त होकर कार्य करने की सलाह देते हुए अपने-अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कही।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page