top of page
Search

नदी में आई अचानक बाढ़ में बहे दोनों जवानों का मिला शव!...पुंछ में गश्त पर निकले थे सैनिक

  • alpayuexpress
  • Jul 10, 2023
  • 1 min read

नदी में आई अचानक बाढ़ में बहे दोनों जवानों का मिला शव!...पुंछ में गश्त पर निकले थे सैनिक


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जम्मू। जम्मू.कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी। वहीं, अचानक आई बाढ़ में भारतीय सेना के दो सैनिक बह गए थे। जिसके बाद सेना ने उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। वहीं अब दोनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

डोगरा नाला पार कर रहे थे जवान

कुलदीप सिंह और एल/एनके तेलू राम नाम के जवान पानी में बह गए थे। अधिकारियों के मुताबिक दोनों सैनिक सुरनकोट इलाके के पोशाना में डोगरा नाला पार कर रहे थे। तभी भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में वे बह गए। तेज धारा में बह गए जवानों का पता लगाने के लिए सेना, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एसडीआरएफ की साझा कोशिशें की थी।

पोशाना इलाके से बरामद हुआ दूसरे जवान का शव

नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव शनिवार रात नदी से निकाला गया। जबकि दूसरे सैनिक का शव रविवार को बरामद किया गया। सुरनकोट के पोशाना इलाके में सेना के जवान का दूसरा शव बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से एक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं भारतीय सेना ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

सेना ने जवान के बलिदान को किया सलाम

उन्होंने कहा कि जीओसी व्हाइट नाइट और सभी रैंक नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। जो पुंछ के कठिन इलाके में एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान एक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ में बह गए थे। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page