top of page
Search

नगर पालिका परिषद के मतदान कार्मिको का!...प्रशिक्षण के बाद डाक मतपत्र के माध्यम से सुविधा केन्द्र पर

  • alpayuexpress
  • Apr 28, 2023
  • 1 min read

नगर पालिका परिषद के मतदान कार्मिको का!...प्रशिक्षण के बाद डाक मतपत्र के माध्यम से सुविधा केन्द्र पर हुआ मतदान


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नगरीय निकाय चुनाव 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद के मतदान कार्मिको का शुक्रवार को प्रशिक्षण के बाद डाक मतपत्र के माध्यम से सुविधा केन्द्र पर मतदान हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 15 एवं सदस्य पद हेतु 15 मत पड़े। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद जमानियॉ में अध्यक्ष पद पर 6 एवं सदस्य पद पर 6 मत डाले गये।

नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद पर 4 मत एवं सदस्य पद पर 4 मत, नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत पडे़। नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत पडे़े। नगर पंचायत सादात में अध्यक्ष पद पर 1 एवं सदस्य पद 1 मत, नगर पंचायत दिलदारनगर मेें अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत, नगर पंचायत बहादुरगंज मेें अध्यक्ष पद पर 1 मत एवं सदस्य पद पर 1 मत पड़े। कुल अध्यक्ष पद पर 33 एवं सदस्य पद पर 33 डाक मत्रपत्र प्रस्तुत किये गये।

 
 
 

Comentários


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page