top of page
Search

नकलविहीन और निष्पक्ष!...पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम ने समस्त अधिकारियों के साथ की बैठक

  • alpayuexpress
  • Sep 2, 2025
  • 2 min read

नकलविहीन और निष्पक्ष!...पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम ने समस्त अधिकारियों के साथ की बैठक

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!...6 और 7 सितम्बर को 19 केंद्रों पर होगी पीईटी-2025 परीक्षा-डीएम


सितम्बर मंगलवार 2-9-2025

गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर 6 व 7 सितंबर को होने वाली पीईटी यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी-2025 को लेकर डीएम अविनाश कुमार में अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। बैठक में पीईटी परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न और सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया है। इस बात की पुष्टि डीएम अविनाश कुमार ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 6 और 7 सितम्बर को गाजीपुर जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी-2025 का आयोजन होगा। परीक्षा 2 पालियों में होगी। सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक। कुल 33,120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुरक्षित व सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए 5 जोनल, 19 सेक्टर, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, खाने-पीने की सामग्री जैसी वस्तुएं बिल्कुल प्रतिबंधित रहेंगी।

डीएम ने आदेश दिया कि परीक्षा से पहले सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और नामित अधिकारी अपने-अपने केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। केंद्रों पर बिजली, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। बता दें कि जिलाधिकारी ने विशेष तौर पर जोर दिया कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, लाइव सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता, नगर यातायात व्यवस्था और बारिश के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए जाएं।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page