‼️दोस्तों संग गंगा नहाने गया किशोर डूबा!..घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव,परिवार में मचा कोहराम‼️
- alpayuexpress
- Jun 28
- 1 min read
‼️दोस्तों संग गंगा नहाने गया किशोर डूबा!..घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव,परिवार में मचा कोहराम‼️

राहुल पटेल,क्राइम रिपोर्टर
जून रविवार 28-6-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भांवरकोल स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी 17 वर्षीय रोहित पाल पुत्र अमरपाल वह अपने कुछ साथियों के साथ रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गया था ।स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।स्थानीय मल्लाहओ के द्वारा अथक प्रयास करने से उसका शव गंगा नदी से बाहर निकल गया । वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था बड़ी बहन अंजलि पाल और छोटा भाई अंकित पाल है ।जब मृत्यु की खबर उसके परिजनों को दी गई तब उसकी मां सविता देवी एवं अन्य परिवार के सदस्य दहाड़ मारकर रोने लगे रोहित पाल शाहिद संस्मरक इंटर कॉलेज शेरपुर खुर्द मे कक्षा 11 वी का छात्र था इसी वर्ष वह 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ था स्थानीय लोगों के द्वारा जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तब शेरपुर कला चौकी के दीवान कमला प्रसाद अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने के लिए थाने पर लेआये ।विधिक कार्रवाई के बाद शव को गाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया





Comments