top of page
Search

दुर्घटना में विवाहिता की हुई दर्दनाक मौत!...पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,बहन की हुई मौत भ

  • alpayuexpress
  • Oct 27, 2023
  • 1 min read

दुर्घटना में विवाहिता की हुई दर्दनाक मौत!...पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,बहन की हुई मौत भाई हुआ घायल


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नंदगंज। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के श्रीगंज के पास बुधवार की शाम पिकअप ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाया गया। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के खानकाह कलां निवासिनी मीरा देवी 45 पत्नी जीत नारायण अपने भाई के साथ अपने मायके से ससुराल लौट रही थी। इस बीच श्रीगंज के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से धक्का मार दिया। धक्के से अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलट गई और भाई-बहन गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं सुनील का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भतीजे दीपक ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पिकअप की तलाश की जा रही है।

 
 
 

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page