top of page
Search

दुर्घटना!...ट्रेन की जद में आने से अज्ञात अधेड़ की हुई मौत,मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

  • alpayuexpress
  • Nov 11, 2022
  • 1 min read

जमानियां/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


दुर्घटना!...ट्रेन की जद में आने से अज्ञात अधेड़ की हुई मौत,मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जमानियां/गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को दोपहर ट्रेन की जद में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई।

जानकारी के अनुसार डाउन ट्रैक पर दिन में करीब 12 बजे 12362 मुम्बई-आसनसोल एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात अधेड़ उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। केबिन मैन राजकुमार ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दिया। कुछ ही देर में जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर थाना दिलदारनगर लाई। मृतक की जेब से गुटखा और 430 रुपया नकदी बरामद हुआ। वह काले रंग का शर्ट व भूरा रंग का पहने हुए था।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page