top of page
Search

दुर्घटना!...टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम समेत 3 घायल

alpayuexpress

खानपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


दुर्घटना!...टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम समेत 3 घायल


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


खानपुर। क्षेत्र के कैथी स्थित टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला व पुरुष समेत मासूम बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। ग़ाज़ीपुर के छावनी लाइन तुलसीपुर निवासी विजय मौर्य 45 पुत्र शेष नारायण अपने 4 साल के पुत्र वन्य मौर्य व श्वेता कुशवाहा 32 पुत्री शिवशंकर के साथ बाइक से वाराणसी से वापिस आ रहा था। इस बीच टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। तीनों को 108 एम्बुलेंस लेकर सीएचसी आयी। वहीं कार को वहीं छोड़कर चालक भाग गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page