- alpayuexpress
दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
करण्डा/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश
दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर करण्डा थाना पुलिस ने दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम को यह सफलता शनिवार को नारीपचदेवरा चाड़ीपुर सड़क मार्ग पर प्राप्त हुई। पुलिस ने मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त दीपक बनवासी पुत्र सुखई बनवासी निवासी ग्राम नारीपचदेवरा मटखन्ना मुसहारिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, चन्दन बनवासी पुत्र जमुना बनवासी निवासी ग्राम जयापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी तथा पुष्पा पत्नी चन्दन बनवासी (पुत्री भोनू बनवासी) निवासी ग्राम जयापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, हाल पता मायका ग्राम नारीपचदेवरा मटखन्ना मुसहारिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।