top of page
Search

‼️दीप प्रज्वलित कर प्रशासनिक!..न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमसेरी ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ‼️

  • alpayuexpress
  • May 10
  • 1 min read

‼️दीप प्रज्वलित कर प्रशासनिक!..न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमसेरी ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई रविवार 10-5-2026

गाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राष्ट्रीय लोक अदालत जिसके माध्यम से एक छत के नीचे सभी विभागों का लाभ एक साथ आमजन को दिलवाने का एक अहम प्रयास जिसका आयोजन आज गाजीपुर में जनपद न्यायालय कैंपस में किया गया जिसमें गाजीपुर जनपद के समस्त विभागों के साथ ही सभी बैंकों ने भी अपना कैंप लगाया हुआ है और आज सुबह से ही जिन लोगों के अपने बकाए को लेकर समस्या या फिर सेटलमेंट करना है वह सुबह से ही न्यायालय परिसर में बैंक के स्टॉल पर पहुंचकर अपना-अपना सेटलमेंट कर रहे हैं आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमसेरी ने दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।

मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक न्याय का पर्व है यह एक ऐसा पर्व है जो हमारे देश की प्राचीन सभ्यता का गांव स्तर पर परिवार के मुखिया के द्वारा और गांव के पंचो के द्वारा आपसी समझौते से निस्तारित किया जाता है इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए एक अधिनियम की स्थापना हुई और उसी के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत करने का फैसला लिया जिसके माध्यम से आमजन को विभिन्न वाद और अन्य मामलों में आपसी समझौते पर उन्हें न्याय मिलेगा और मिल रहा भी है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page