top of page
Search

दिया जलाकर रखा और मकान में लगी आग!...गृहस्थी का सामान जलकर हुवा राख,समय रहते परिजनों की खुल गई नींद

  • alpayuexpress
  • Feb 17, 2024
  • 1 min read

दिया जलाकर रखा और मकान में लगी आग!...गृहस्थी का सामान जलकर हुवा राख,समय रहते परिजनों की खुल गई नींद


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर नगर के रानी चौक पर दिया की लौ के चलते मकान में आग लग गयी। जिसके कारण घर में रखे गृहस्थी के सभी सामान व नकदी जलकर राख हो गए। संयोग अच्छा था कि समय रहते परिजनों की नींद खुल गयी, जिसके बाद वो शोर मचाते हुए बाहर भागे। रानी चौक निवासी दुर्गेश पटवा अपनी मां, बहन आदि के साथ घर में रहता है। बीती रात सभी अगले हिस्से में सोए थे और वहां दिया जलाकर रखा गया था। इस बीच आधी रात के बाद रजाई में दीपक की लौ से आग लग गयी। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। आंच महसूस हुई तो परिजन शोर मचाते हुए बाहर भागे। आसपास के लोग जागकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बिस्तर, कपड़े, साइकिल, संदूक, 10 हजार रुपये नकदी आदि जलकर राख हो गए थे। पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर हैं और माला गूंथकर भरण पोषण करते हैं।

 
 
 

Comentários


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page