top of page
Search

दहेज हत्या के मामले में करंडा थाना पुलिस ने किया खुलासा!..विवाहिता के पति,ससुर,सास गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Mar 13, 2024
  • 1 min read

दहेज हत्या के मामले में करंडा थाना पुलिस ने किया खुलासा!..विवाहिता के पति,ससुर,सास गिरफ्तार


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर ज़िले से है जहां पर करंडा थाना क्षेत्र के परमेठ गांव में एक विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकते हुए मौत हो गई।

मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या के मामले में मृतका के सास ससुर पति सहित भाई के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपियो की तालाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।जिसका खुलासा स्थानीय थाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर व सास को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के परमेठ बिंदुपुरवा निवासी राहुल कुमार पुत्र बसावन बिंद, बसावन बिंद पुत्र स्व. रामललक्षण बिंद व चिंता देवी पत्नी बसावन बिंद को घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर रही।

नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां निवासी तेतरी बिंद (20 वर्ष ) की शादी परमेठ निवासी राहुल बिंद के साथ आखिरी नवम्बर में हुई थी। मंगलवार को शाम को ग्रामीणों को पता चला था कि राहुल की पत्नी की मौत हो गई है इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी थी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार गिरि चौकी इंचार्ज खिजिरपुर, थाना करंडा, महिला कांस्टेबल राधा बिंद, हेड कांस्टेबल गिरिजाशंकर पटेल, कांस्टेबल विनय कुमार शामिल रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page