top of page
Search

दर्दनाक हादसा!...खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

  • alpayuexpress
  • Apr 25, 2023
  • 1 min read

दर्दनाक हादसा!...खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


 बलिया:- बैरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां सब्जी के खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह अचानक हुए हादसे से गांव में हड़कम्प मच गया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया है।

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी वकील शर्मा (55) पुत्र बहादुर शर्मा चांदपुर गांव में लगान पर खेत लेकर मूंग की खेती किये थे। मंगलवार की सुबह खेत की सिंचाई अपने पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा (21) के साथ कर रहे थे, तभी विद्युत खम्भे के स्टेक से वकील शर्मा छू गए। करंट की जद में आकर वकील शर्मा छटपटाने लगे और पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा कुछ समझ नहीं पाया। वह पिता को बचाने जैसे ही आगे बढ़ा मौत ने उसे भी दबोच लिया। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत खम्भे के स्टेक में बिजली उतर आई थी। झुलसे पिता-पुत्र को ग्रामीण सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर बैरिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीए का छात्र था श्याम प्रकाश

मृतक श्याम प्रकाश बीए का छात्र था। दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई मनीष कुमार शर्मा यूपी पुलिस में है। उसकी तैनाती वराणसी में है। माता कलावती पति व पुत्र के एक साथ शव देख बदहवास स्थिति में है। मृतक वकील शर्मा की चार पुत्रियों में तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। सबसे छोटी पुत्री प्रियंका पिता और भाई की मौत से  दहाड़े मारकर रो रही थी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page