top of page
Search

थाना नन्दगंज पुलिस ने!...20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  • alpayuexpress
  • Apr 7, 2024
  • 1 min read

थाना नन्दगंज पुलिस ने!...20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थाना नंदगंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उल्लेखनीय है कि गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भुडकुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान शम्मे गौसिया मेडिकल कालेज सहेड़ी के गेट के पास से एक अभियुक्त मुनीब बिन्द पुत्र शिवलोचन बिन्द निवासी ग्राम कुसुम्हीकलाँ थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पीपीया में लगभग 20 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 61/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का में उप निरीक्षक श्री दया शंकर सिंह,उप निरीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह,आरक्षी विपिन नायक थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page