top of page
Search

त्रिकालदर्शी श्री शिवपूजन बाबा दिव्य लोक आश्रम के तत्वाधान में सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न।

  • alpayuexpress
  • Apr 14, 2024
  • 2 min read

त्रिकालदर्शी श्री शिवपूजन बाबा दिव्य लोक आश्रम के तत्वाधान में सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न।


रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आपको बताते चले की आज दिनांक 14 अप्रैल 2024 को त्रिकालदर्शी श्री शिवपूजन बाबा दिव्यलोक आश्रम तुलसीपुर दीनापुर करंडा में सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिले से तमाम भक्तगण आश्रम पर पहुंचे। सबसे बड़ी खुशी की बात यह थी की बिहार राज्य से एक भक्तों की टोली आश्रम पहुंची। आश्रम के सेक्रेटरी श्री राजेश चौबे ने बताया कि यह आश्रम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है । इस आश्रम में देश के कोने-कोने से तमाम भक्त आते हैं और प्रभु का आशीर्वाद लेकर पुण्य के भागी बनते हैं। इसी कड़ी में बिहार राज्य से आज एक भक्तों की टोली बाबा के आश्रम पहुंची और बाबा के दर्शन कर पुण्य की भागी बनी। इन सभीभक्तों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया व आश्रम के प्रति अपने आप को समर्पित कर आश्रम के निर्माण में तन- मन -धन से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिसके सम्मान में आज आश्रम के प्रांगण में सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया। आश्रम के सेक्रेटरी राजेश चौबे ने उन भक्तों के बारे में चर्चा की जिन भक्तों ने आश्रम के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है। और एक भव्य अतिथि गृह बिहार के उन सभी लोगों के नाम अंकित किया गया जो लोग इस ऐतिहासिक कार्य में अपना सहयोग दिए हैं। इस कार्यक्रम में राम प्रकाश गुप्ता रामगढ़,राजेंद्र यादव साहुका रामगढ़,रतिराम गुप्ता अकोडी रामगढ़,राम नगीना सिंह कन्ही रामगढ़ डॉक्टर राजेंद्र सिंह जलदहा रामगढ़,श्रीकांत यादव सिसौढां रामगढ़, धनंजयसिंह तारोहिया रामगढ़,विजय शंकर यादव तिरोजपुर दुर्गावती,अनिल गुप्ता बांदीपुर रामगढ़,पंकज कुमार गुप्ता पानापुर कैमूर,संत शरण सिंह बांदीपुर रामगढ़,विनायक जायसवाल मेला नुऔव आदि को सम्मानित किया गया। इन लोगों द्वारा सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में अच्छे कार्य को देखते हुए आज दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन शर्मा के द्वारा संघ की तरफ से सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन शर्मा , राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनीत त्रिपाठी , राष्ट्रीय संरक्षक राजेश चौबे जी, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे, मीडिया प्रभारी अमित कुमार व आलोक चौबे, जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रा, मंडल अध्यक्ष कमलेश व अमरिंदर आदि मौके पर मौजूद रहे तथा सभी पत्रकारों को दिव्य लोक आश्रम के सेक्रेटरी श्री राजेश चौबे द्वारा सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आश्रम की तरफ से सरदार यादव,आशुतोष आदि भक्तगण मौके पर मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page