top of page
Search

त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील!...त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों स

  • alpayuexpress
  • Mar 1, 2023
  • 1 min read

त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील!...त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों संग की बैठक


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर होली व शबे बरात, रमजान के पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो चुका है। लोगो से त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की जा रही है। रामलीला मैदान देवकली मे गाजीपुर सदर के क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार व रामपुरमाझां के थानाध्यक्ष संतोष राय, चौकी इंचार्ज अजय कुमार पाण्डेय, देवचंदपुर चौकी इंचार्ज संजय कुमार सरोज की उपस्थिति में ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर तिवारी की अध्यक्षता मे समपन्न हुई। जिसमें दोनो समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि होली व शबे बरात का पर्व प्रति वर्ष भाईचारे का संदेश लेकर आता है। जिसे आपसी सौहार्द कायम रखते हुए शांति पूर्वक मनाया जाना चाहिए। आपसी सौहार्द बिगाङने वाले अपराधी तत्वों पर नजर रखें। गङबङी करने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नही जायेगा। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। बैठक मे प्रभुनाथ पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार मॊर्य, प्रमोद मॊर्य, पवन वर्मा, रामनरेश मॊर्य, विशाल वर्मा, के० पी० गुप्ता, प्रवीण त्रिपाठी, पंकज कुमार व दिनेश चन्द्र बर्नवाल, अशोक कुशवाहा, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, मो० युनुस अहमद, निजाम अहमद, बशीर अहमद, रफीक अहमद, हाफी सहित सैकङो लोग मौजूद रहे। संचालन त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page