top of page
Search

तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर!...खानपुर में नीम का वृक्ष मकान पर गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग

  • alpayuexpress
  • Apr 2, 2023
  • 1 min read

तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर!...खानपुर में नीम का वृक्ष मकान पर गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल।


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर। तेज हवाओं के साथ बारिश से क्षेत्र के खानपुर में नीम का वृक्ष मकान पर गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। बताते चलें कि क्षेत्र के खानपुर निवासी सोमारु यादव का खानपुर में लकड़ी व्यवसाय का काम करते हैं और वही बगल में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की देर रात हुई तेज बारिश और आंधी से लकड़ी व्यवसाई के घर पर पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। घटना देर रात करीब साढ़े नौ बजे घटी, जब परिवार के लोग भोजन कर सो रहे थे। अचानक पेड़ गिरने से घर में सो रहे सभी लोग उसकी चपेट में आ गये। घायलों में श्रवण यादव, ममता, विराट, सौरभ, नीलम, उजाला, अनिल, चंदन, सोमारु यादव व उनकी पत्नी शकुतला रहीं। घायलों में सोमारु यादव व शकुंतला देवी की हालात गंभीर रही। सभी घायलों को सैदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सुचना वन विभाग के रेंजर कुलदीप सिंह को दी। सुचना पर मौके वन विभाग के उपनिरीक्षक संतोष कुशवाहा ने घटनास्थल का निरिक्षण किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page