top of page
Search

तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को मारी टक्कर!..इलाज के दौरान चंद्रमणि यादव की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

  • alpayuexpress
  • Nov 26, 2024
  • 1 min read

तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को मारी टक्कर!..इलाज के दौरान चंद्रमणि यादव की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नवम्बर मंगलवार 26-11-2024गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के रामबन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हथियाराम गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रमणि यादव 55 जखनियां बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी रामबन गांव में चिरैयाकोट से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। जिसके बाद जीप चालक नान्हू यादव ने मानवता दिखाते हुए उन्हें फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए। जहां इलाज के दौरान रात में चंद्रमणि की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने आए, जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाबत मृतक के पुत्र बृजेश ने थाने में तहरीर दी है। मृतक एक पुत्री व दो पुत्र समेत पत्नी मैना देवी को छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल तारावती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page