top of page
Search
  • alpayuexpress

तीन तस्कर!...अवैध तमंचा व कारतूस के साथ तीन पशु तस्कर हुए गिरफ्तार

तीन तस्कर!...अवैध तमंचा व कारतूस के साथ तीन पशु तस्कर हुए गिरफ्तार


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थाना नोनहरा पुलिस ने 4 गोवंश, एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह और उप निरीक्षक अनूप यादव गो तस्कर वसन्त पुत्र खऱगू निवासी नरगूपुर थाना फेफना जनपद बलिया उम्र 40 वर्ष, पंकज नट पुत्र जम्मू नट निवासी भिन्डरौलिया थाना सझौली जिला रोहतास बिहार उम्र 25 वर्ष और हेमन पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी टेड़वा कामठिया थाना नरही जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर बरार ग्राम में स्थित मजार के पीछे वहद ग्राम बरार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 4 गोवंश, एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन एक पिकअप और स्कार्पियो बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम मे कांस्टेबल सोनू गौड़ थाना नोनहरा, कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार थाना नोनहरा, कांस्टेबल आदर्श यादव थाना नोनहरा, कांस्टेबल अखिलेश बिन्द थाना नोनहरा, कांस्टेबल मकेश दुबे थाना नोनहरा, कांस्टेबल आलोक वर्मा और कांस्टेबल कासिम सिद्दीकि थाना नोनहरा शामिल रहे।


1 view0 comments

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page