top of page
Search

तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाने को गाजीपुर में नेपाल सहित पूरे देश भर से जुटे लोग, योगदानों को किया

  • alpayuexpress
  • May 22, 2023
  • 2 min read

तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाने को गाजीपुर में नेपाल सहित पूरे देश भर से जुटे लोग, योगदानों को किया याद


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


देवकली। खबर गाजीपुर ज़िले से है जहां पर गाजीपुर के छावनी लाइन स्थित राम प्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कॉलेज में तथागत गौतम बुद्ध जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसपी मौर्य ने तथागत भवन में दीप प्रज्ज्वलित करके, त्रिशरण पाठ व पंचशील पाठ करके किया। इसके पश्चात भंते धम्म शरण द्वारा सामूहिक रूप से सभी को त्रिशरण एवं पंचशील पाठ कराया गया। सैक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र मौर्य ने भगवान गौतम बुद्ध के धम्म की वर्तमान भारत में प्रासंगिकता पर विचार रखा। कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही हमारा देश एकता के सूत्र में बंध सकता है और जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर मानवता के गुण से भर सकता है। पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि बुद्ध के धम्म की प्रासंगिकता जितनी ढाई हजार वर्ष पहले थी, उतनी ही आज भी है। कहा कि समाज में फैल रही द्वेष की भावना को बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही खत्म किया जा सकता है। नेपाल सरकार में मंत्री रहे केशव मान शाक्य ने कहा कि भारत नेपाल के संबंधों को बुद्ध के विचारों से ही मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर सदर विधायक जयकिशन साहू, जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, पत्रकार अशोक कुशवाहा, पूर्व एमएलसी बृजभूषण कुशवाहा, पूर्व विधायक रामनारायण कुशवाहा, शिवजी वर्मा, दिनेश कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख संतोष कुशवाहा, धनंजय मौर्य, अजय कुशवाहा, गोपाल यादव, रामधारी यादव आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा व आभार प्रधानाचार्य व जिसबैं के पूर्व अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने ज्ञापित किया।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page